उत्पाद विभाग ने 150 किलो जावा किया जब्त

कुंडहित : उत्पाद विभाग की छापामारी दल ने नाला के राख गांव में 150 किलो जावा जब्त किया है. साथ ही शराब बनाने वाले दो डेकची जिसमें एक बड़ा सा अल्यूमिनियम को डेकची तथा एक प्लास्टिक का जार को भी जब्त किया है. राख गांव से जब्त कर कुंडहित पहुंचे छापामारी दल ने प्रभात खबर […]

कुंडहित : उत्पाद विभाग की छापामारी दल ने नाला के राख गांव में 150 किलो जावा जब्त किया है. साथ ही शराब बनाने वाले दो डेकची जिसमें एक बड़ा सा अल्यूमिनियम को डेकची तथा एक प्लास्टिक का जार को भी जब्त किया है. राख गांव से जब्त कर कुंडहित पहुंचे छापामारी दल ने प्रभात खबर के साथ वार्ता में जानकारी दी. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा : उत्पाद विभाग को जहां से महीना नहीं मिलता है. वहीं सिर्फ छापेमारी करती है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दो फरवरी को कुंडहित के मगराईडीह गांव से एक युवक राखाल रवानी को गिरफ्तार किया. जो दूसरी जगह से दो-चार बोतल लाकर बेचता है. उसी गांव में दूसरा व्यक्ति शराब भट्टी चलाता है. जिससे जानबूझ कर नहीं पकड़ा गया. सूत्रों की मानें तो नाला विस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विभाग की मिली भगत से शराब भट्टी फल-फूल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >