जामताड़ा : एडिशनल पब्लिक प्रोसक्यूटर व एपीपी के पद पर नियुक्ति की मांग को ले अधिवक्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकाला और न्यायालय में कार्य से अपने को अलग रखा. मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास भेजने का आग्रह किया गया. मांग पत्र उपायुक्त के कार्यालय में अधिवक्तओं का एक शिष्टमंडल मिलकर बार के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी सचिव, अनिल कुमार महतो उपाध्यक्ष, मोहन लाल वर्मण, रामकृष्ण मिश्रा, मिहिर कुमार दूबे, सुरेश प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विशेश्वर महतो आदि थे.
अधिवक्ताओं ने उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी को ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी ने कहा : पहले बार के सदस्यों के बीच से पीपी, एडिशनल पीपी के पद पर नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती थी. जिसे कई वर्षों से बंद कर दिया गया. सीपीसी 1973 की धारा 24 तीन, चार एवं पांच के तहत नियुक्ति का प्रावधान है और सात वर्ष तक जो अधिवक्ता प्रेक्टिस कर चुके हैं. उन्हें नियुक्त करना है.
