बच्चों को दवा खिलाने का आदेश मांग रहे शिक्षक

नाला : प्रखंड संसाधन केंद्र नाला में नाला शैक्षणिक अंचल के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन बुधवार को बीइइओ जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया पर्यवेक्षक अहमद रजा परवेज तथा संचालक गयासुद्दीन अंजाम ने नेशनल डिवर्मिंग डे की जानकारी दी. 10 फरवरी को सभी विद्यालयों में बच्चों […]

नाला : प्रखंड संसाधन केंद्र नाला में नाला शैक्षणिक अंचल के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन बुधवार को बीइइओ जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया पर्यवेक्षक अहमद रजा परवेज तथा संचालक गयासुद्दीन अंजाम ने नेशनल डिवर्मिंग डे की जानकारी दी. 10 फरवरी को सभी विद्यालयों में बच्चों को कृमि की दवा अलबैंडाजोल खिलाने की बात कही. विभाग द्वारा बिना किसी आदेश पत्र के बिना शिक्षकगण दवा वितरण व खिलाने में नाराजगी जतायी.

शिक्षक संघ के महेश्वर घोष ने विरोध जताते हुए कहा बिना आदेश पत्र के शिक्षक बच्चों को दवा नहीं खिला सकते. इसके लिए लिखित आदेश चाहिए. बीइइओ जगन्नाथ सिंह ने भी शिक्षकों के सामुहिक विरोध को जायज बताया. बैठक में बीपीओ नित्यानंद गोरांय, शिक्षक महेश्वर घोष, व्रजमोहन मंडल, विपदवरण कविराज, निमाईपद घोष, प्रअ अमर चंद्र गोरांई, तपन कुमार दे, कांचन गण, प्रेमानंद गोरांई, तरुण गण, अशोक मंडल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >