जामताड़ा नगर : समाज कल्याण विभाग रांची विशेष सचिव शिवजी चौपाल ने जामताड़ा समाज कल्याण विभाग जामताड़ा के कार्यों की समीक्षा की. मौके पर उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी विजय वर्मा से जानकारी प्राप्त की. साथ ही निर्देश दिया जो लक्ष्य विभाग द्वारा दिया गया है उसे हर हाल में पूरा करें.
कार्य संतोषजनक है, लेकिन इसमें और तेजी लाने की जरूरत है. कहा : विभाग द्वारा जो योजना चलायी जा रही है, उसे योजना का सही संचालन करने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, स्वामी विवेकानंद पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली.
