स्कूली बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

जामताड़ा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायछांद में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया. कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को दो जोड़ा करके पोशाक दिया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने कहा सरकार द्वारा जो भी लाभ बच्चों को उपलब्ध कराया जा […]

जामताड़ा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायछांद में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया. कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को दो जोड़ा करके पोशाक दिया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने कहा सरकार द्वारा जो भी लाभ बच्चों को उपलब्ध कराया जा रहा है.

उसका उपयोग बच्चों को करने दें. श्री मंडल ने कहा प्रत्येक दिन अपने बच्चों को नियमित विद्यालय जरूर भेजें ताकि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ सरकारी लाभ भी मिल सके. सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को पोशाक दी जा रही है. कहा : यह योजना बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए है.

साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि सभी बच्चे पोशाक पहनकर विद्यालय आयें. मौके पर वार्ड पार्षद आलोक किस्कू, चंडीदास भंडारी, सुनील बाउरी, विद्यालय के सचिव माहिर जुवां, मिनती पाल, पूनम सिन्हा, चिन्मय कविराज, पायल सरकार, ममता भंडारी, तरंग चौधरी, अशोक कुमार भंडारी, पूर्णिमा रजक सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >