रांची से आयी टीम ने किया निरीक्षण

जामताड़ा : ग्रामीण विकास विभाग के योजना बनाओ अभियान का निरीक्षण करने के लिये रांची से आयी परामर्शी अंकिता कुमारी और परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने करमाटांड़ एवं जामताड़ा प्रखंड के पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने करमाटांड़ प्रखंड के तारकोजोरी पंचायत और जामताड़ा के शहरपुरा पंचायत का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने […]

जामताड़ा : ग्रामीण विकास विभाग के योजना बनाओ अभियान का निरीक्षण करने के लिये रांची से आयी परामर्शी अंकिता कुमारी और परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने करमाटांड़ एवं जामताड़ा प्रखंड के पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने करमाटांड़ प्रखंड के तारकोजोरी पंचायत और जामताड़ा के शहरपुरा पंचायत का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीपीटी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही कहा कि जो भी सामग्री आपलोगों को उपलब्ध करवाया गया है उसे अपने साथ लेकर चले. उसे देखते हुए टोला और गांव में योजना बनाये ताकि हमलोगों को इसकी सुविधा मिल सके. वहीं उन्होंने प्रपत्र कैसे भरा जा रहा है उसकी भी जानकारी प्राप्त की. साथ प्रपत्र भरने के बारे में भी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >