जामताड़ा : झारखंड विकास मोर्चा जिला कार्य समिति जामताड़ा की बैठक किसान भवन में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप लाल ने की. बैठक में 11 फरवरी को जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष राशन, किरासन, स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को झारखंड सरकार द्वारा लागू कराने के लिए विराट प्रदर्शन किया जायेगा. जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रधान महासचिव प्रदीप लाल, केंद्रीय सचिव पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद, बंधु तिर्की आदि भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में पांच हजार की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.
बैठक में रैली की तैयारी को लेकर जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर में बैठक की जायेगी. इस मौके पर जिला महासचिव सुनील कुमार हांसदा, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, माधव चंद्र महतो, पुष्पा सोरेन, अंगध मिर्धा, कार्तिक रजक, बलदेव मुर्मू, पवन मांझी, चंडीदास भंडारी, जयनारायण मरांडी, जाहिरूददीन अंसारी, कालीपद मरांडी आदि मौजूद थे.
