नाला : गोपालपुर के मुकुडीह मोड के समीप राजद प्रखंड कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह काशी प्रसाद मिस्त्री की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला.
अपने संबोधन में गया प्रसाद माल ने कहा कि उन्होंने बिहार के शिक्षामंत्री तथा मुख्यमंत्री पद की गरीमा रखते हुए सच्चे देश भक्ति का परिचय दिया. राजद के वरिष्ठ नेता अशोक माजी ने उनके संदेशो को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. इस समारोह में मुख्य अतिथि सुनील मंडल, रमेश दे, श्यामापद माजी, महादेव राउत, दीनबंधु माजी, महादेव मिर्धा, गणेश भंडारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
