पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जामताड़ा : शहर के चिरूनबांध जोरिया के पास डंगाल पलास के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला. सुबह गांव के लोग जब जोरिया की तरफ जा रहे थे तो पेड़ से लटका शव को देखा और इसकी सूचना नगर थाना को दी. मौके पर पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी सिंह एवं थाना प्रभारी अजय सिंह […]

जामताड़ा : शहर के चिरूनबांध जोरिया के पास डंगाल पलास के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला. सुबह गांव के लोग जब जोरिया की तरफ जा रहे थे तो पेड़ से लटका शव को देखा और इसकी सूचना नगर थाना को दी. मौके पर पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी सिंह एवं थाना प्रभारी अजय सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं मृतक की पहचान मोचियाडीह निवासी सहदेव मरांडी के रूप में हुई.

गांव के प्रधान सुनीती बास्की ने बताया कि विगत दो साल से उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गयी थी. जिस कारण वो हमेशा परेशान में रहता था. साथ ही उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. मृतक की शादी नारायणपुर प्रखंड के लोहरंगी गांव में हुई थी. उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है. उसके तीन बच्चे हैं. मृतक के पिता ने बताया कि सहदेव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. रात्रि में वो अपने पिता के साथ खाना खाया था. उसके बाद सुबह उसके फांसी लगा लेने जानकारी मिली. मामले को लेकर पूरा परिवार शोकाकुल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >