ससमय राजस्व वसूली का प्रयास करेंगे ग्राम प्रधान

कुंडहित : विकास भवन में प्रधान लिपिक निरंजन पांडे की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व ग्राम प्रधानों की बैठक की गयी. बैठक में राजस्व ग्राम प्रधानों को योजना बनाओ अभियान में जोड़ने की चर्चा की गयी. बैठक में पुराने लगान रसीद से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया. समय […]

कुंडहित : विकास भवन में प्रधान लिपिक निरंजन पांडे की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व ग्राम प्रधानों की बैठक की गयी. बैठक में राजस्व ग्राम प्रधानों को योजना बनाओ अभियान में जोड़ने की चर्चा की गयी.
बैठक में पुराने लगान रसीद से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया. समय पर राजस्व वसूली कर समय पर राजस्व जमा करने की चर्चा की गयी. मौके पर नाजीर लाइशन टुडू, मानिक चंद्र मंडल, हलधर मंडल, सोमाई पावरिया, गोपीनाथ भंडारी, कालीगती पाल, बासुदेव मुर्मू, तपन कुमार मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >