आपकी योजना से होगा गांव का विकास

नारायणपुर : योजना बनाओ अभियान 2015 सह एक दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन सोमवार को नारायणपुर प्रखंड परिसर स्थित मैदान में किया गया. उदघाटन जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, जिला परिषद अध्यक्षा दीपिका बेसरा एवं अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी […]

नारायणपुर : योजना बनाओ अभियान 2015 सह एक दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन सोमवार को नारायणपुर प्रखंड परिसर स्थित मैदान में किया गया. उदघाटन जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, जिला परिषद अध्यक्षा दीपिका बेसरा एवं अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि योजना बनाओ अभियान की शुरुआत गांव के विकास से जुड़ी है. जब गांव का विकास होगा तभी राज्य एवं देश का विकास होगा. अपने गांव की सभी समस्याओं को आप प्रमुखता से लेकर सूचीबद्ध कराये. आप का योजना होगा जिससे गांव का विकास होगा. आप इसकी जानकारी प्लानिंग दल के सदस्यों को भी दें.
आप आजीविका आधारित योजना का चयन करें जिससे आप स्वालंबी बन सकेंगे. उन्होंने बारिश के पानी का संचयन के बारे में कहा पानी खेतों के लिए आवश्यक होता है. जिले का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. वर्षा के पानी को तालाब एवं कुएं एवं डोभा में जमा कर खेतों में सिंचाई करें. अपर समाहर्ता विधान चन्द्र चौधरी ने कहा कि योजना बनाओ अभियान के तहत वैसी योजनाऐं बनाये जो जनहित के लिए उपयोगी साबित हो. कहा कि योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए विशेषकर ध्यान में रखकर सरकार नें बनाई है. जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों के अलावे ग्रामीणो की भागीदारी वश्यक है.
एसी ने लघु एवं सीमांत किसानों से कहा कि वे खेती सुन्दर तरीके से करें. उन्होंने वर्षा के पानी को कई तरीके से जलसंचयन करने की सलाह लोगों को दी. जिन किसानों ने दो हेक्टेयर की खेती प्रतिवर्ष करते है. उन्हें भी अनुदान मिलेगा. इसके अलावा हाजी नियामत अली नेे किसानों को योजना बनाओ अभियान से होने वाले लाभ के बारे में बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >