शीतलहर में भी डटे रहें मेलर

फतेहपुर : मेलर समाज द्वारा तीन दिवसीय झारखंड बंद को लेकर गुरुवार को भी व्यापक असर देखा गया. वाहनों के चक्के थमे रहे. जामताडा-दुमका मार्ग को बगदाहा मोड़ के समीप जाम कर दिया गया है. इसका नेतृत्व केंद्रीय महामंत्री विरेंद्र सिंह मेलर कर रहे थे. इस संबंध में केंद्रीय महामंत्री श्री सिंह ने बताया कि […]

फतेहपुर : मेलर समाज द्वारा तीन दिवसीय झारखंड बंद को लेकर गुरुवार को भी व्यापक असर देखा गया. वाहनों के चक्के थमे रहे. जामताडा-दुमका मार्ग को बगदाहा मोड़ के समीप जाम कर दिया गया है.

इसका नेतृत्व केंद्रीय महामंत्री विरेंद्र सिंह मेलर कर रहे थे. इस संबंध में केंद्रीय महामंत्री श्री सिंह ने बताया कि दूसरे दिन भी हमलोग शीतलहरी में भी सड़क पर डटे रहे. आंदोलन का दूसरा दिन भी शांतिपूर्ण रहा, लेकिन झारखंड सरकार के मुखिया के कानों में जूं तक नहीं रेंगी.

सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे, इसका भी ख्याल सरकार को नहीं है. संगठन से जाम में फंसे लोगों को खाने पीने का व्यवस्था किया जा रहा है. जबतक सरकार के लोग आकर आश्वासन नहीं देगें. जाम जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >