कार्य अनुरूप मानदेय नहीं : बीपीओ

जामताड़ा : झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ जामताड़ा इकाई ने बुधवार को इंद्रा चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. संघ के तरुण मंडल ने कहा कि संगठन आंदोलन 12 दिसंबर से ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष विनम्र यात्रा 13, 14, 15 दिसंबर को सत्याग्रह, 16 को विधानसभा घेराव व 17 से आमरण अनशन किया […]

जामताड़ा : झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ जामताड़ा इकाई ने बुधवार को इंद्रा चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. संघ के तरुण मंडल ने कहा कि संगठन आंदोलन 12 दिसंबर से ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष विनम्र यात्रा 13, 14, 15 दिसंबर को सत्याग्रह, 16 को विधानसभा घेराव व 17 से आमरण अनशन किया जायेगा.

बीपीओ जामताड़ा ने कहा कि सरकार हमसे जितना काम करा रही है. उस एवज में मानदेय काफी कम दे रही है. बीपीओ विद्युत मुमरू करमाटांड़ ने कहा कि मनरेगा कर्मी के प्रति सरकार की इस उपेक्षापूर्ण नीति को बरदास्त नहीं किया जायेगा. मौके पर नरेश सिन्हा, नाला वाणीव्रत मित्र, ममता कुमारी, ननीगोपाल दास, मसूद अंसारी, अनिल चौधरी, कमलदेव चौधरी, युगल किशोर मिश्र, कुंदन कुमार, नागेंद्र मुमरू, कासीम नुमानी, दुलाल मंडल, राजनारायण सिंह, तपन टुडू, नंदकिशोर हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >