आपसी विवाद में एक को कुल्हाड़ी मार किया घायल

जामताड़ा : नगर थाना क्षेत्र के धोबाना गांव में आपसी विवाद में दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति राजीव बाउरी को कुल्हाड़ी मार कर घायल किया. आरोपित धोबना निवासी अमित बाउरी और वकिल बाउरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अमित बाउरी और वकिल बाउरी […]

जामताड़ा : नगर थाना क्षेत्र के धोबाना गांव में आपसी विवाद में दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति राजीव बाउरी को कुल्हाड़ी मार कर घायल किया. आरोपित धोबना निवासी अमित बाउरी और वकिल बाउरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अमित बाउरी और वकिल बाउरी का विवाद राजीव बाउरी के बड़े भाई मुंडा बाउरी से शुरू हुआ.
इसी बीच राजीव बाउरी ने दोनों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन उन्होंने कुछ सुनने के बजाय राजीव पर कुलहाड़ीसे प्रहार कर दिया. जिस कारण वे बहुत बुरी तरह घायल हो गये. मौके पर थाना प्रभारी अजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >