मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के नजदीक कानगोई इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. घटना डाउन लाइन पर विश्वकर्मा मंदिर के निकट हुई है. मृतक की पहचान वार्ड नंबर-16 कानगोई निवासी रामटहल यादव के तौर पर हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक रामटहल यादव रेलवे लाइन पार कर रहे थे. इसी क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गये. घटना के बाद लोगों ने रेलवे पुलिस को घटना से अवगत कराया. सूचना पाकर मौके पर रेल व मिहिजाम पुलिस पहुंची. मामले की पड़ताल शुरू की. मिहिजाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा अस्पताल भिजवा दिया है.
ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के नजदीक कानगोई इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी.
