जामताड़ा : स्थानीय जेबीसी खेल परिसर में नौ दिवसीय व्यापार विस्तार मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन उपायुक्त डा शांतेनु कुमार अग्रहरी, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उपविकास आयुक्त कुमार मिथलेश, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेला का आयोजन नव किरण संस्था द्वारा किया गया. मेला में दर्जनों स्टॉल लगाये गये हैं. मेला में लोगों के जरूरत के सामान उपलब्ध है.
मेला में किसानों के लिये भी उपक्रम उपलब्ध हैं. मेला में फर्नीचर, अचार अादि के स्टॉल लगाये गये हैं. आज के मेला में महिलाओं के आकर्षण का केंद्र अचार का स्टॉल रहा. महिलायें अचार का टेस्ट लेकर खरीदारी करती रही. उपायुक्त ने कहा कि व्यापार विस्तार मेला के आयोजन से सबों को लाभ मिलेगा. नव किरण संस्था द्वारा किया गया मेला का आयोजन अच्छी पहल है.
मेला से रोजगार के अवसर खुलेंगे. यहां के लोगों के लिए नौ दिनों तक मनोरंजन का साधन भी हो गया है यह मेला. मौके पर नवकिरण संस्था के सचिव तरूण गुप्ता, जिप उपाध्यक्ष शायरा बानो, जिला साक्षरता समिति सचिव रफिक अनवर, डीएन एकेडमी के प्राचार्य प्रदीप भैया, अमित ग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.
