अवैध कोयला से लदा ट्रैक्टर जब्त

महगामा : अवैध कोयले से लदे ट्रैक्टर को महगामा पुलिस ने शुक्रवार को जब्त कर लिया है. जब्त ट्रैक्टर का नंबर जेएच 17 ई 1129 है. उक्त वाहन पर कोयला लादकर बिहार भेजा जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोयले को जब्त कर लिया है. छानबीन कर उक्त चालक पर मामला […]

महगामा : अवैध कोयले से लदे ट्रैक्टर को महगामा पुलिस ने शुक्रवार को जब्त कर लिया है. जब्त ट्रैक्टर का नंबर जेएच 17 ई 1129 है.
उक्त वाहन पर कोयला लादकर बिहार भेजा जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोयले को जब्त कर लिया है. छानबीन कर उक्त चालक पर मामला दर्ज करने की जानकारी थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने दी. वाहन को दिग्घी के साहुपाड़ा से बरामद किया गया है. यह क्षेत्र बिहार व झारखंड का सीमा क्षेत्र से निकट है. जानकारी के अनुसार साइकिल से लाये गये कोयले को जमा कर ट्रैक्टर पर लादकर कोयला बिहार में खपाया जा रहा था. इसकी भनक मिलते ही पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >