पारा शिक्षकों ने कहा, पूरी हो मांगें

विद्यासागर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की एक बैठक हाइस्कू ल प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष नीलांबर मंडल ने की. उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से रांची में पारा शिक्षक संघ अपने मांगों के समर्थन में घेरा डाले हुए है. हमलोगों की मांग जायज है. सरकार इसे अविलंब पूरा करे. उन्होंने कहा कि […]

विद्यासागर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की एक बैठक हाइस्कू प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष नीलांबर मंडल ने की. उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से रांची में पारा शिक्षक संघ अपने मांगों के समर्थन में घेरा डाले हुए है.

हमलोगों की मांग जायज है. सरकार इसे अविलंब पूरा करे. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक संघ सदस्य बैठे रहेंगे. जामताड़ा से आठ दिसंबर को काफी संख्या में पारा शिक्षक रांची कूच करेंगे.

बैठक में रांची में आयोजित अनशन कार्यक्रम में भाग लेने की रणनीति बनायी गयी. इस मौके पर लालकृष्ण हेंब्रम, ब्रजेश मुमरू, महादेव मिस्त्री, हेमंत मिस्त्री, राजाराम मंडल, कालेश्वर राय, नंदलाल रवानी, छोटेलाल मंडल, कालेश्वर पंडित, परिमल मिश्र, कार्तिक मंडल, सुधीर मंडल, सत्यप्रकाश दास, सुनील पंडित, अलताब हुसैन, अबुतालिब अंसारी, भोला सेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >