जामताड़ा कोर्ट : असम रायफल का एक जवान नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया. जवान से नशा खिला कर रुपया, घड़ी, कपड़ा आदि सामान ले लिया. यह घटना असम से आते समय असम-झाझा ट्रेन में शुक्रवार को हुआ.
जामताड़ा सरकार बांध निवासी सूर्य नारायण सिंह असम से से जामताड़ा आ रहे थे. रास्ते में उन्होंने एक चाय वाले से चाय खरीद कर पी थी. उसे बेहोशी की हालत में मधुपुर स्टेशन पर यात्रियों ने उतारा था.
मुखिया ने किया कंबल वितरण : नारायणपुर. नावाडीह पंचायत के मुखिया विनोद हांसदा ने जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण किया. बताया कि प्रखंड कार्यालय द्वारा क ल 32 कंबल प्राप्त हुआ है. जिन्हें जरूरत मंदों के बीच बांटना है.
