नौवें दिन भी अनशन पर डटे रहे चिरेका कर्मी

मिहिजाम : इंटक से संबंधित चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्‍स यूनियन का रिले अनशन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा. इससे पूर्व बुधवार रात चिरेका महाप्रबंधक व यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई. चिरेका सीपीओ से सूचना मिलने के पश्चात पांच सदस्यीय यूनियन नेताओं का दल महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे. यूनियन नेता प्रदीप […]

मिहिजाम : इंटक से संबंधित चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्‍स यूनियन का रिले अनशन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा. इससे पूर्व बुधवार रात चिरेका महाप्रबंधक व यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई.

चिरेका सीपीओ से सूचना मिलने के पश्चात पांच सदस्यीय यूनियन नेताओं का दल महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे. यूनियन नेता प्रदीप मुखर्जी ने बताया कि महाप्रबंधक ने सभी मांगों पर सहमति जतायी. लेकिन बीओपीटी रनिंग स्टाफ की नियुक्ति पर आकर पेच फस गयी है.

जिस कारण आंदोलन को जारी रखना पड़ा. उन्होंने कहा कि अगर चिरेका प्रशासन मांगों को सही तरीके से तय अवधि में नहीं मानती है, तो चित्तरंजन की सीमा को चिरेका अधिकारियों के लिए सील कर देंगे.

फिर यहां के अधिकारी न तो बाहर जा पायेंगे न भीतर आ पायेंगे. गुरुवार को जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे. उन्होंने आंदोलन को हर संभव सहयोग करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >