जामताड़ा : एएसआइ प्रभु भूषण के नेतृत्व में शहर के बुधुडीह, बेना फाटक सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें वाहनों की डिक्की, कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी. अभियान में करीब 50 से अधिक वाहनों की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इधर पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे दिन दोपहिया वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.
वहीं फतेहपुर में भी चला वाहन जांच अभियान : फतेहपुर थाना के समक्ष रोड पर मंगलवार को पुलिस बल द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान एसआइ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. उन्होंने सैकड़ों वाहन के कागजात, हेल्मेट, लाइसेंस, डिक्की आदि की जांच की गयी. जांच अभियान को देखकर कई वाहन चालक अपने रूट बदलकर इधर-उधर भागे.
