डस्टबीन में फे कें कचरा नहीं तो होंगे दंडित

जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा की ओर से प्रत्येक दिन नगर की समुचित सफाई करवायी जाती है. बावजूद इसके कुछ व्यवसायियों द्वारा जहां-तहां कचरा फेंका जा रहा है. मंगलवार को नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व कार्यपालक पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस क्रम में जगह-जगह फैली गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने आम लोगों […]

जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा की ओर से प्रत्येक दिन नगर की समुचित सफाई करवायी जाती है. बावजूद इसके कुछ व्यवसायियों द्वारा जहां-तहां कचरा फेंका जा रहा है. मंगलवार को नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व कार्यपालक पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस क्रम में जगह-जगह फैली गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की.

उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि नगर में इधर-उधर कचरा ना फेंके. उन्होंने कहा कि शहर को साफ व सुंदर रखने की जिम्मेदारी नगर पंचायत के साथ-साथ जनता की भी है. उन्होंने कहा कि कचरा डस्टबीन में ही फेंके.

सड़क पर कचरा फेंकने वालों को दंडित करने का निर्देश उन्होंने संबंधित कर्मचारी को दिया है. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी, निलेश कुमार, झांटू साहा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >