बैठक में विकास की रूपरेखा तैयार

जामताड़ा : केवटजाली डंगालपाड़ा में पंचायत समिति सदस्य उमापद बाउरी एवं वार्ड सदस्य पार्वती मंडल ने शनिवार को विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विरेंद्र मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत जामताड़ा उपस्थित थे. ग्रामीणो ने श्री मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया. नपं अध्यक्ष […]

जामताड़ा : केवटजाली डंगालपाड़ा में पंचायत समिति सदस्य उमापद बाउरी एवं वार्ड सदस्य पार्वती मंडल ने शनिवार को विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विरेंद्र मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत जामताड़ा उपस्थित थे. ग्रामीणो ने श्री मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया. नपं अध्यक्ष विरेंद्र मंडल के प्रयास से इलाके में विकास हो रहा है. हर तरफ पीसीसी सड़कों का जाल बिछ गया है. कलवर्ट बनवा दिये.

वहीं बैठक में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने कहा कि इलाके में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. कहा : जहां कोई समस्या है उसकी लिस्ट तैयार की जा रही है. इसके लिए प्रशासन से मिल बैठ कर उसे निबटाया जायेगा. मौके पर परिचय कुमार, मनोज दत्त, गौतम मजुमदार, मुकेश यादव, विधानचंद्र दास, लक्ष्मण प्रसाद, अजय दे, विष्णु दे, वरुण चंद्र दे, सुभाष चंद्र दे, पूर्ण चंद्र दे, शरत चंद्र दे, विजय चंद्र दे, लालु यादव, गौरलाल जी, रमेन रक्षित, विष्णु दे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >