एड्स बचाव पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
जामताड़ा : डीएवी स्कूल में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान के तौर पर एड्स जागरूकता संबंधी जानकारी दी गयी.
विश्व में एड्स का पहला रोगी एक दिसंबर 1981 को पाया गया था इसलिए प्रतिवर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर जामताड़ा जिले के एसीएमओ डॉ परमेश्वर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
