1.20 लाख की ठगी को लेकर कोर्ट ने चिपकाया पोस्टर

1.20 लाख की ठगी को लेकर कोर्ट ने चिपकाया पोस्टर मिहिजाम :उत्तर प्रदेश के बहराइच के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही निवासी पिंटू गोरांय के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया. जिसमें पिंटू को 05 जनवरी तक न्यायालय में उपस्थित होने के लिये कहा गया है. बहराइच क्राइम […]

1.20 लाख की ठगी को लेकर कोर्ट ने चिपकाया पोस्टर

मिहिजाम :उत्तर प्रदेश के बहराइच के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही निवासी पिंटू गोरांय के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया.
जिसमें पिंटू को 05 जनवरी तक न्यायालय में उपस्थित होने के लिये कहा गया है. बहराइच क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि 24 नवंबर 2012 को बहराइच के उत्तरी कानूनगोपुरा निवासी डॉ सुमन पांडे, पति डॉ सुकुमार पांडे ने पिंटू पर शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें केपीसी मेडिकल कॉलेज कोलकाता जादवपुर में कोटे के खाली पद पर भरती के लिए डॉ सुमन से 1.20 लाख रुपये आइसीआइसीआइ बैंक अकाउंट में जमा कराया था. जो बाद में फर्जी पाया गया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आइसीआइसीआइ बैंक की आसनसोल शाखा में पटना बिहार के टावर कंपनी के नाम पर कई फर्जी अकाउंट खोले गये थे. जिसमें संदीप मुखर्जी, उत्पल कुमार दत्ता, नीतिश जैन, सद्दाम अंसारी के नाम सामने आये हैं. इन लोगों ने फर्जीवाड़े कर देश भर से लोगों को ठग कर करीब 65 लाख रुपये की उगाही की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >