कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक
जामताड़ा : जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेसी एक जुट हुए. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमिता टुडू ने की.
मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षिका मंजू हेंब्रम व कृष्णानंद झा उपस्थित थे. मंजू हेंब्रम ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मन मुटाव को त्याग कर संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से ध्यान दें.
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ मजबूत हो इसकी तैयारी करें. कार्यकर्ता गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिलें और उनकी समस्याओं को बांटें तथा निराकरण की दिशा में पहल करें. कृष्णानंद झा ने कहा कि आने वाले समय में फिर से केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी.
इसके लिए कार्यकर्ता मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी. बैठक में फतेपुर प्रखंड के प्रभारी हरिमोन मिश्र, दुमका लोक सभा प्रभारी डॉ इरफान अंसारी ने भी अपने विचार रखे. मौके पर अशोक नायक, विजय दुबे, अजित दूबे, रफीक अनवर, प्रभु मंडल, हरिमोहन मिश्र, विमल भैया, सम्राट मिश्र, चंदु दत्ता, मधुसूदन चंद्रा, करालीचरण सख्रेल, प्रतीक सिन्हा, इमरान अंसारी, योगेश्वर मिश्र, हामिद सुमन, अभय पांडे, इरशादुल हक आरसी, अब्दुल रोउफ अंसारी, गुल मोहम्मद, आजाद अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यकारणी की बैठक में उपस्थित थे.
