– आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक की कर दी जमकर पिटाई
नारायणपुर : जामताड़ा-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम के चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे प्राथमिक उपचार के लिये सीएससी नारायणपुर लाया गया. बच्ची के सिर में हल्की चोट लगी है जबकि उसका दाहिना पैर टूट गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसमाइल मियां की पत्नी एवं उसकी नौ वर्षीय पुत्री सुनेजा खातून जामताड़ा से अपने घर कोरीडीह ऑटो से आ रही थी. ऑटो से जब वह अपने घर के पास उतरी तभी उसकी बच्ची स्कॉर्पियो वाहन संख्या डब्ल्यूबी 40 एबी 5122 की चपेट में आ गयी. वहीं मामले को लेकर आक्रोशितों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी. ग्रामीणों के द्वारा चालक की जम कर धुनाई कर दिया. स्कॉर्पियो पश्चिम बंगाल जा रहा था.
