437 मामले निष्पादित

कार्यक्रम . राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जामताड़ा : जिला विधिक प्राधिकार की ओर से शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि ने की. मौके पर 437 मामलों का निष्पादन एवं 18 लाख 53 हजार 259 रुपयों की वसूली की गयी. मौके पर प्रधान […]

कार्यक्रम . राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जामताड़ा : जिला विधिक प्राधिकार की ओर से शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि ने की. मौके पर 437 मामलों का निष्पादन एवं 18 लाख 53 हजार 259 रुपयों की वसूली की गयी. मौके पर प्रधान जिला जज ने कहा कि लोक अदालत न्याय का सस्ता एवं सुलभ माध्यम है. लोक अदालत में किसी पक्ष की हार नहीं होती है.
दोनों पक्ष की जीत होती है. साथ ही पक्षकारों में भी संबंध मधुर बना रहता है. कहा कि वादकारियों के सुविधा के लिये समय-समय पर इस तरह के राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता रहा है. क्रम में प्रधान जिला जज द्वारा मोटर दुर्घटना वाद अधिनियम के तहत पीड़ित के परिजनों को पांच लाख का चेक सौंपा.
प्राधिकार के सचिव प्रभाकर सिंह ने कहा कि मामलों के निष्पादन के लिये चार बैंचों का गठन किया गया है. सभी बैंचों द्वारा अलग-अलग मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया जा रहा है. मौके पर उपायुक्त सुरेंद्र कुमार, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह, जिला जज प्रथम विजय कुमार, जिला जज द्वितीय सिद्धार्थ मंडल, सीजेएम एसएस फातमी, न्यायिक पदाधिकारी चौधरी एहसान मोइंज, मनोरंजन कुमार, सहायक विजय सिन्हा, नरेंद्र नारायण, दीपक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
जामताड़ा : शनिवार को मंडल कारा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव सह सिविल जज प्रभाकर सिंंह ने कहा कि विचाराधीन कैदियों को प्राधिकार की ओर से सभी तरह की सुविधाएं दी जाती है. कहा कि वैसे विचाराधीन कैदी जो असहाय हैं, उन्हें प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है.
साथ ही उन्होंने जेल में दी जाने वाली सुविधाओं से कैदियों को अवगत कराया. कहा कि किसी तरह की असुविधा होने पर कैदी जेल के माध्यम से प्राधिकार को सूचित करें. माैके पर जेल अधीक्षक महेंद्र माजी, सिविल जज सबदर अली, राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह, सहायक नरेंद्र नारायण, पीएलबी संदीप गुप्ता, राजेश दत्ता सहित अनेकों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >