ये जनता की जीत है : विजयी प्रत्याशी

जामताड़ा : जिला परिषद के 14 प्रत्याशियों की जीत का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया. मतगणना के उपरांत जिप प्रत्याशियों के परिणाम को घोषित किया गया. जीत के बाद प्रत्याशियों ने कुछ इस प्रकार अपना बयान दिये. कुंडहित प्रखंड में बजा सुभद्रा बाउरी का डंका कुंडहित प्रखंड के विजेता प्रत्याशी सुभद्रा बाउरी को कुल […]

जामताड़ा : जिला परिषद के 14 प्रत्याशियों की जीत का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया. मतगणना के उपरांत जिप प्रत्याशियों के परिणाम को घोषित किया गया. जीत के बाद प्रत्याशियों ने कुछ इस प्रकार अपना बयान दिये.
कुंडहित प्रखंड में बजा सुभद्रा बाउरी का डंका
कुंडहित प्रखंड के विजेता प्रत्याशी सुभद्रा बाउरी को कुल मत 6555 मत मिले. वहीं उनके विपक्षी रेखा घोष को कुल 5328 मत मिले. सुभद्र बाउरी की जीत से इलाके में हर्ष का माहौल है. उनके चुनाव क्षेत्र में लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाये और पटाखे जलाये. दीवाली का माहौल देखने काे मिला.
जामताड़ा प्रखंड में चला अमिता टुडू का जादू
जामताड़ा प्रखंड से जिप प्रत्याशी अमिता टुडू को कुल 10230 मत मिले. वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशी पुष्पा सोरेन को 9831 मत मिले. अपनी जीत पर विजेता प्रत्याशी अमिता टुडू ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है. इस जीत के लिए जनता का सदा अभारी रहूंगा.
फतेहपुर से भुलु कोल ने जिप सदस्य मारी बाजी
फतेहपुर जिप प्रत्याशी भुलु कोल को कुल 4603 मत मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंदी साविता मरांडी को 4539 मत मिले. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 64 वोट से पराजित किया. अपनी जीत पर भुलु कोल ने कहा कि मेरी जीत लोगों की जीत है. जिन्होंने मेरे उपर इतना विश्वास जताया. उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >