आरपीएफ ने चार को हिरासत में लिया

जामताड़ा/मधुपुर. सोमवार व बुधवार की रात बोदमा हॉल्ट के पास चार सौ पैडल क्लिप खोलने की घटना के बाद आरपीएफ ने जामताड़ा व आसपास के इलाके में छापेमारी कर गुरुवार की रात तकरीबन दस बजे अलग-अलग जगह से चार युवकों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा एक बाइक भी जब्त किया है. एक युवक […]

जामताड़ा/मधुपुर. सोमवार व बुधवार की रात बोदमा हॉल्ट के पास चार सौ पैडल क्लिप खोलने की घटना के बाद आरपीएफ ने जामताड़ा व आसपास के इलाके में छापेमारी कर गुरुवार की रात तकरीबन दस बजे अलग-अलग जगह से चार युवकों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा एक बाइक भी जब्त किया है. एक युवक को जामताड़ा बाजार से जबकि तीन को दूसरे जगहों से पकडा है.
आरपीएफ हिरासत में लिये गये युवकों के नाम की खुलासा नहीं कर रही है. युवकों से मामले में पुछताछ की जा रही है. चार युवक के पकड़ाने बाद पुन: शुक्रवार को सुबह दो सौ पैडल क्लिप खोल दिये जाने की घटना हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >