फर्जी सिम कार्ड से साइबर क्राइम करने का आरोप

जामताड़ा कोर्ट : धोखा दे आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर बैंक एकाउंट से रुपये निकासी करने का आरोप सर्जन हेम्ब्रम ने गोविंद पहाड़िया और उमेश दास के ऊपर लगाया है. सर्जन हेम्ब्रम ने सीजेएम न्यायालय में मामला दायर किया है. सर्जन हेम्ब्रम ने बताया कि कई माह पूर्व गोविंद और उमेश मेरे घर आये […]

जामताड़ा कोर्ट : धोखा दे आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर बैंक एकाउंट से रुपये निकासी करने का आरोप सर्जन हेम्ब्रम ने गोविंद पहाड़िया और उमेश दास के ऊपर लगाया है. सर्जन हेम्ब्रम ने सीजेएम न्यायालय में मामला दायर किया है.
सर्जन हेम्ब्रम ने बताया कि कई माह पूर्व गोविंद और उमेश मेरे घर आये ओर जेनेरेटर किराये पर कह ले गये. कई माह तक किराया नहीं दिया तो गोविंद और उमेश ने कहा कि आधार कार्ड और वोटर कार्ड दीजिये एकाउंट में रुपये डाल देंगे. साठ वर्षीय अनपढ़ सर्जन ने अपना और अपनी पत्नी का आधार कार्ड और वोटर कार्ड दे दिया. बीते तीन चार दिनों से राजस्थान की पुलिस सर्जन को खोज रही है. क्योंकि सर्जन के नाम के सिम कार्ड से साइबर क्राइम कर लाखों रुपये निकाल लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >