जामताड़ा : नगर पंचायत कार्यालय में दो दिवसीय मेगा लोक अदालत की शुरुआत मंगलवार को हुई. इसमें विभिन्न बैंचों में कुल 63 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके साथ कही पहले दिन करीब 8,000 हजार रुपया बकाया कर वसूला गया.
मेगा लोग अदालत में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, कार्यपालक अभियंता चुड़का मुमरू, कनीय अभियंता नित्यानंद मंडल उपस्थित थे. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया की लंबे समय से व्यावसायिक कर बकायेदारों को मेगा लोक अदालत में रियायत दी जाती है.
उन्होंने बताया की नगर पंचायत के द्वारा शहर के दुकानदारों का सर्वे किया जा रहा है. अब तक के सर्वे में 550 बकायेदार है. जिसमें से 300 दुकानदारों से कर वसूली करना बांकी है.
उन्होंने बताया की दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनाना अनिवार्य है. आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार को चार भागों में बांटा गया है.इसमें थोक विक्रेता से ट्रेड लाइसेंस शुल्क 2000, मध्य विक्रेता से 1500, खुदरा विक्रेता से 1000 व निम्न वर्ग विक्रेता से 500 रुपया सालाना कर लिया जायेगा.
मौके पर वार्ड पार्षद मधुचंद्रा, चंडी चरण भंडारी, सजल दता, सुनील बाउरी आदि उपस्थित थे.
