काली पूजा की धूम

जामताड़ा : मां काली की पूजा शहर में धूम धाम से मनायी गयी. पूरा शहर मां की पूजा अर्चना में लीन रहा. सुबह से ही मां की पूजा करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. पूरा शहर मंत्रोचारण से गूंजता रहा. शहर के कई जगहों पर मां काली की आकर्षक प्रतिमा और पंडाल बनाये […]

जामताड़ा : मां काली की पूजा शहर में धूम धाम से मनायी गयी. पूरा शहर मां की पूजा अर्चना में लीन रहा. सुबह से ही मां की पूजा करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. पूरा शहर मंत्रोचारण से गूंजता रहा.

शहर के कई जगहों पर मां काली की आकर्षक प्रतिमा और पंडाल बनाये गये हैं. शहर के गायछांद, स्टेशन रोड, कास्तपाड़ा सहित कई अन्य जगहों पर भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की गयी. पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गयी है.

विंदापाथर . काली पूजा के मौके पर काली मंदिर में शनिवार को बंगला कीर्तन पंचरस यात्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हरेन सिंह ने बांगला कीर्तन पेश किया गया. सिउड़ी से आये साथी अपेरा द्वारा पंचरस यात्र का मंचन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >