गरीबों के नाम सूची से गायब

जामताड़ा : भाजपा महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष बबीता झा के नेतृत्व में कई महिलाओं ने शुक्रवार को जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त सुरेंद्र कुमार को ज्ञापना सौंपा. जिसमें बीपीएल सूची व पेंशन लाभुक सूची में गड़बड़ी समेत अन्य समस्याओं की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया. वहीं उन्होंने जिले में योजना के वास्तविक लाभुकों के नाम […]

जामताड़ा : भाजपा महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष बबीता झा के नेतृत्व में कई महिलाओं ने शुक्रवार को जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त सुरेंद्र कुमार को ज्ञापना सौंपा. जिसमें बीपीएल सूची व पेंशन लाभुक सूची में गड़बड़ी समेत अन्य समस्याओं की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया.
वहीं उन्होंने जिले में योजना के वास्तविक लाभुकों के नाम सूची में नहीं रहने से होने वाली परेशानियों को भी डीसी के समक्ष रख आैर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. मौके पर शारदा देवी, गीता देवी, रमावती ओझा, साधना सिंह, निर्मला देवी सहित कई उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >