?????? ?? ??? ???????? ?? ????

आरक्षी पर लगा छेड़खानी का आरोप तेतुलमारी. तेतुलमारी थाने के आरक्षी पर छेड़खानी तथा ल़ड़की के घरवालों को धमकी देने के मामले में तेतुलमारी पुलिस ने उक्त आरक्षी के खिलाफ कांड अंकित कर कारवाई शुरु कर दी है.बताया जाता है कि थाने के बगल मे ही एक बीसीसीएल कर्मी की पुत्री के साथ छेड़खानी करने, […]

आरक्षी पर लगा छेड़खानी का आरोप तेतुलमारी. तेतुलमारी थाने के आरक्षी पर छेड़खानी तथा ल़ड़की के घरवालों को धमकी देने के मामले में तेतुलमारी पुलिस ने उक्त आरक्षी के खिलाफ कांड अंकित कर कारवाई शुरु कर दी है.बताया जाता है कि थाने के बगल मे ही एक बीसीसीएल कर्मी की पुत्री के साथ छेड़खानी करने, एसएमएस भेजने तथा प्रेम प्रसंग के मामले में घर वाले व लड़की ने आजिज होकर ेतेतुलमारी थाने में थाने के आरक्षी महबूब आलम के खिलाफ लिखित शिकायत की है. इस मामले मे तेतुलमारी थाने मे कांड संख्या 317/2015 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में तेतुलमारी पुलिस ने स्थानीय युवक से पूछताछ कर रही है.दूसरी ओर आरक्षी संख्या 549 महबूब आलम ने धनबाद एसपी के नाम पत्र लिखकर तीन दिन पहले अपना इस्तीफा लिखा था. पत्र मे कहा गया था कि थाने के कुछ लोग तथा बाहरी लोग गलत आरोप लगाकर मुझे साजिश के तहत फंसाना चाहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >