मुखिया ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पीटा

नाला : भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी एवं मोरबासा पंचायत के मुखिया बाबूश्वर मरांडी के बीच मारपीट का मामला थाना में दर्ज किया गया है. मालडीहा मोड़ के समीप हुई घटना में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. थाना में दिये आवेदन में […]

नाला : भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी एवं मोरबासा पंचायत के मुखिया बाबूश्वर मरांडी के बीच मारपीट का मामला थाना में दर्ज किया गया है. मालडीहा मोड़ के समीप हुई घटना में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गये.

उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. थाना में दिये आवेदन में रंजीत तिवारी, गिरीधारी ठाकुर अफजलपुर बड़ारामपुर गांव से चुनावी बैठक कर लौट रहे थे. इसी क्रम में मुखिया बाबूश्वर मरांडी उनका भाई तीन चार लोगों के साथ मिलकर रोक कर 300 रुपये की मांग करने लगे.

पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मुखिया बाबूश्वर मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >