ओके ::: मामला अफजलपुर में विवाहिता की हत्या का

कहा : मिले कई अहम सुरागप्रतिनिधि, नालानाला थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दिया है. इस मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा सोमवार को लक्ष्मणपुर गांव के समीप जोरिया का निरीक्षण किया. इसके बाद मृतका अल्लादी बाद्यकर के ससुराल अफजलपुर गांव पहंुचे और […]

कहा : मिले कई अहम सुरागप्रतिनिधि, नालानाला थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दिया है. इस मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा सोमवार को लक्ष्मणपुर गांव के समीप जोरिया का निरीक्षण किया. इसके बाद मृतका अल्लादी बाद्यकर के ससुराल अफजलपुर गांव पहंुचे और ग्रामीणों से पूछताछ की. श्री शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपितों की तलाश की जा रही है. ग्रामीणों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है. बता दें कि गुरुवार को दलाबड़ गांव निवासी चौकीदार दुलाल बाद्यकर ने नाला थाना में आवेदन में अपनी बहन अल्लादी बाद्यकर की हत्या का आरोप उसके पति गणेश बाद्यकर पर लगाया है. इस अवसर पर नाला थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह, एसआइ रोहित कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >