आके ::: भागाबांध गांव में पेयजल समस्या

मुरलीपहाड़ी . भागाबांध गांव में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है. भागाबांध मुख्यालय से मात्र दो किमी की दूर है. यहां की आबादी लगभग दो हजार है. ग्रामीण मुबारक अंसारी, कमल महतो, हैदर अली, अब्दुल अंसारी आदि ने बताया कि गांव में दस चापानल है, जिसमें पांच चापानल खराब पड़े हैं. लोगों को दूर […]

मुरलीपहाड़ी . भागाबांध गांव में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है. भागाबांध मुख्यालय से मात्र दो किमी की दूर है. यहां की आबादी लगभग दो हजार है. ग्रामीण मुबारक अंसारी, कमल महतो, हैदर अली, अब्दुल अंसारी आदि ने बताया कि गांव में दस चापानल है, जिसमें पांच चापानल खराब पड़े हैं. लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है. कई बार ग्रामीणों ने चापाकल मरम्मत की मांग जनप्रतिनिधि से की गयी है. परंतु स्थिति जस की तस है. इधर, मुखिया चेतन मरांडी ने कहा कि समस्या के समाधान के लिये हर संभव प्रयास कर रहा हूं. मरम्मती मद में राशि आते ही पहल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >