पारा शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

प्रतिनिधि, जामताड़ाजिले के पारा शिक्षकों ने सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर शनिवार को मशाल जुलूस निकाला. गांधी मैदान से निकला जुलूस सुभाष चौक पर समाप्त हुआ. मौके पर पारा शिक्षकों सेवा स्थायी करण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि पारा शिक्षक को सरकार ठग रही है. […]

प्रतिनिधि, जामताड़ाजिले के पारा शिक्षकों ने सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर शनिवार को मशाल जुलूस निकाला. गांधी मैदान से निकला जुलूस सुभाष चौक पर समाप्त हुआ. मौके पर पारा शिक्षकों सेवा स्थायी करण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि पारा शिक्षक को सरकार ठग रही है. एक तो सरकारी शिक्षक की तरह काम लिया जाता है. लेकिन पैसा उसका आधा भी नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों को समय पर मानदेय नहीं मिलता है. जिस कारण पारा शिक्षकों को स्थिति दयनीय हो जाती है. साथ ही उन्होंने सरकार से छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायीकरण करते हुए टेट पास उत्तीर्ण पारा शिक्षकों को सरकारी करण करने की मांग की. मौके पर जिला सचिव छोटेलाल महतो, प्रखंड सचिव विजय कुमार वर्मन, गोपाल दत्ता, अभिलाष महतो, संजय भैया, गोपाल महतो, काशिम अंसारी, इरशाद अंसारी, अब्दुल हमिद, अब्दुल मजिद, कलिमुद्दीन अंसारी, प्रदीप यादव, रंजीत महतो, नारायण चंद्र महतो, राजेश कुमार रंजन कुमार साह, विकास मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.—————————–फोटो : 16 जाम 17 मशाल जुलूस निकालते पारा शिक्षक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >