प्रतिनिधि, नालाथाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर जोरिया के समीप एक पेड़ से लटकता विवाहिता अल्लादी वाद्यकर का शव पुलिस ने बरामद किया है. विवाहिता अफजलपुर गांव की रहने वाली है. मृतका के भाई दुलाल डोम ने दुलाल डोम ने अपने बहनोई गणेश वाद्यकर व उससे अवैध संबंध रखने वाली फुची कोल को आरोपी बनाया है. दुलाल ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि 15 वर्ष पूर्व उसकी बहन अल्लादी डोम की शादी अफजलपुर निवासी गणेश वाद्यकर के साथ हुई. उसे दस साल का एक बेटा भी है. लेकिन चार पांच महीने से गणेश का गांव के ही फुची कोल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने उससे विवाह भी कर लिया और घर में लाकर रखने लगा. इस कारण आपसी झगड़ा एवं पति द्वारा उसकी बहन अल्लादी को प्रताडि़त किया जाता था. ग्रामीणों के समक्ष कई बार विचार विमर्श हुआ. उसने शनिवार को अल्लादी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पेड़ से लटका दिया. पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 92/15 में मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिये छापामारी जारी है. आरोपी जल्द ही कानून के गिरफ्त में होगा. बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण कर उनके परिजनों को सौंप दी गयी है.
पेड़ से लटकता विवाहिता का शव बरामद
प्रतिनिधि, नालाथाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर जोरिया के समीप एक पेड़ से लटकता विवाहिता अल्लादी वाद्यकर का शव पुलिस ने बरामद किया है. विवाहिता अफजलपुर गांव की रहने वाली है. मृतका के भाई दुलाल डोम ने दुलाल डोम ने अपने बहनोई गणेश वाद्यकर व उससे अवैध संबंध रखने वाली फुची कोल को आरोपी बनाया है. दुलाल ने […]
