– पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में बीडीओ ने कहाप्रतिनिधि, नारायणपुरराज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिये कृत संकल्पित है. इसके लक्ष्यों का पूरा करना हम सबका दायित्व है. यह बातें बीडीओ राम सिंह ने झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत मंडप मंे सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं जन प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक मंे कही. श्री सिंह ने बताया कि श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के और प्रखंड के असंगठित मजदूरों के लिये कई लाभकारी योजना लागू किया गया है. उनमें से मुख्यमंत्री बीमा योजना, स्वावलंबन योजना, बंधुआ मजदूर योजना, आवास योजना प्रमुख है. इसका लाभ प्रखंड के सभी मजदूरों को दिया जाना है. इसके लिये आप अपने-अपने पंचायत गावों में जाकर सभी मजदूरों का निबंधन करना सुनिश्चित करें. चाहे वे मनरेगा मजदूर, टैक्सी चालक, रिक्सा चालक या अन्य किसी स्थान पर कार्य करने वाले हो. इस योजना में सभी को रखा गया है. इसके लिये सभी मुखिया एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि इस कार्य मंे रूची लेते हुए शीघ्र सभी असंगठित मजदूरों का निबंधन करना सुनिश्चित किया जाय. इसके निबंधन के साथ ही मजदूरों का दुघर्टनात्मक मौत में एक लाख, सामान्य मौत में तीस हजार, अंग- भंग होने पर 75 हजार रुपया दिया जायेगा. मौके पर उपप्रमुख कमरुद्दिन अंसारी, बीपीओ रशिक हेंब्रम समेत मुखिया मुनी मरांडी, चांद मनी हेंब्रम, चेतन मरांडी समेत कई उपस्थित थे.———————-फोटो : 15 जाम 14 जानकारी देते बीडीओ, 16 उपस्थित कर्मी
हर मजदूरों का हो निबंधन
– पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में बीडीओ ने कहाप्रतिनिधि, नारायणपुरराज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिये कृत संकल्पित है. इसके लक्ष्यों का पूरा करना हम सबका दायित्व है. यह बातें बीडीओ राम सिंह ने झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये […]
