ओके... योजनाओं को मिला 30 जून का अल्टीमेटम

फोटो : 15 जाम 09 विकास भवन में बैठक करते बीडीओ एवं अन्यप्रतिनिधि, नालाविकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के बीच एक बैठक की. इस अवसर पर बीडीओ ने 2011-12 से 2013-14 के सभी लंबित कुल 260 योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने, प्राथमिकता के साथ इन योजनाओं को […]

फोटो : 15 जाम 09 विकास भवन में बैठक करते बीडीओ एवं अन्यप्रतिनिधि, नालाविकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के बीच एक बैठक की. इस अवसर पर बीडीओ ने 2011-12 से 2013-14 के सभी लंबित कुल 260 योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने, प्राथमिकता के साथ इन योजनाओं को पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया. वही मिट्टी मोरम, इंदिरा आवास निर्माण आदि योजना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि 30 जून तक कुआं का कार्य अविलंब पूरा करना है. साथ ही 13वीं वित्तीय वर्ष के तहत निर्मित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति फंड द्वारा किये गये कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क निर्माण की समीक्षा के बाद लंबित कार्य को पूरा करने को कहा गया. मौके पर जेएसएस अनिल कुमार, बीपीओ मरियस मुर्मू, कनीय अभियंता सरजु रविदास, एचएन शर्मा, अंजनी कुमार, पंचायत सचिव महावीर दास, सुकमय घोष, महेश पोद्दार, चंचल दास, रोजगार सेवक आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >