ओके.... नपं बोर्ड की बैठक में कई निर्णयों पर बनी सहमति

फोटो : 15 जाम 06 वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करते नगर अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल- निविदा हेतु योजनाओं का किया गया चयन- शौचालय हेतु लाभुकों की बनेगी सूची- 70 बीपीएल रिक्शा चालकों को मिलेगा रिक्शा प्रतिनिधि, जामताड़ानगर पंचायत जामताड़ा बोर्ड की बैठक नगर पंचायत के कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष […]

फोटो : 15 जाम 06 वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करते नगर अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल- निविदा हेतु योजनाओं का किया गया चयन- शौचालय हेतु लाभुकों की बनेगी सूची- 70 बीपीएल रिक्शा चालकों को मिलेगा रिक्शा प्रतिनिधि, जामताड़ानगर पंचायत जामताड़ा बोर्ड की बैठक नगर पंचायत के कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने की. बैठक में निविदा हेतु योजनाओं का चयन, रिक्शा वितरण, व्यक्तिगत शौचालयों के तृतीय फेज के लाभुकों के चयन सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. श्री मंडल ने कहा कि जामताड़ा नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नपं बोर्ड कार्य कर रही है. कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाया गया है. श्री मंडल ने कहा कि नयी निविदा हेतु योजनाओं का चयन किया गया है. शीघ्र निविदा निकाली जायेगी. 70 बीपीएल रिक्शा चालक के बीच रिक्शा का वितरण किया जायेगा. व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु तृतीय फेज की सूची तैयार की गयी है. शीघ्र लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जायेगा. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, कार्यपालक अभियंता अक्षय कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता मणिकांत सिन्हा, कनीय अभियंता नित्यानंद साह के अलावे नगर पंचायत उपाध्यक्ष मालती देवी, वार्ड पार्षद चंडीदास भंडारी, सुनील बाउरी, चंडीचरण दे, पुष्पा कुमारी, सुनीता देवी, वकुल धीवर, सजल दत्ता, पवित्र माहाता, मधुसूदन चंद्रा, आलोक किस्कू, सीमा ब्लेक, शिखारानी मंडल के अलावे निलेश सिंह, अजय सिंह, बच्चु साव एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >