ओके... पुन: शुरू होगा रात को पहरा

– रात्रि प्रहरी व स्थानीय पुलिस में बैठक लिया निर्णयमिहिजाम . चित्तरंजन रेलनगरी मंे चोरी की बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय लोग चिंतित है. वही पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अंधेरे मंे तीर चला रही है. गुरुवार को इस समस्या को लेकर रात्रि प्रहरी आरजी पार्टी के लोगों के साथ फतेहपुर के कमेटी हॉल में […]

– रात्रि प्रहरी व स्थानीय पुलिस में बैठक लिया निर्णयमिहिजाम . चित्तरंजन रेलनगरी मंे चोरी की बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय लोग चिंतित है. वही पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अंधेरे मंे तीर चला रही है. गुरुवार को इस समस्या को लेकर रात्रि प्रहरी आरजी पार्टी के लोगों के साथ फतेहपुर के कमेटी हॉल में स्थानीय पुलिस ने एक बैठक की है. बैठक मंे स्थानीय भेइस वार्डन श्यामल भौमिक भी शामिल हुए. बैठक मंे बताया गया कि लोगों के द्वारा सहायता राशि नहीं देने से आरजी पार्टी के लोगों ने रात्रि पहरा का काम छोड़ दिया है. इसे पुन: चालू करने पर सहमति बनी. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की कि इलाके मंे संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर पुलिस को सूचना दें. मालूम हो कि बीते दिनों दो रेल आवास मंे एक ही दिन चोरी की घटनाएं घटी. इससे पूर्व भी रेलनगरी के आवासों एवं दुकानों मंे चोरी की घटनाएं हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >