बाल समागम कार्यक्रम में दर्जनों छात्राओं ने लिया हिस्सा

फुटबॉल व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनफोटो : 13 जाम 12 दौड मंे भाग लेती छात्रायें प्रतिनिधि, जामताड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रांगण में बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित बाल समागम में फुटबॉल, एक सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में […]

फुटबॉल व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजनफोटो : 13 जाम 12 दौड मंे भाग लेती छात्रायें प्रतिनिधि, जामताड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रांगण में बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित बाल समागम में फुटबॉल, एक सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में वार्डन मंजु कुमारी के अलावे शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभायी. बाल समागम के मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ग सप्तम एवं अष्टम तथा नवम एवं दशम के छात्राओं के बीच करायी गयी. प्रतियोगिता में प्रमिला मुर्मू, राजकुमारी हेम्ब्रम, फुलमुनी हांसदा, सुनिता हेम्ब्रम, सवित्री हेम्ब्रम, नीता मुर्मू, सरिता मुर्मू, प्रियंका मंडल, मनिता बास्की, सोनाली सोरेन, पूजा मरांडी, स्वीटी मंडल, पूजा पाल आदि ने बतौर प्रतिभागी भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >