कर्मचारी महासंघ के वक्ताओं ने कहा
जामताड़ा : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन सोमवार को रेड क्रॉस भवन में हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मीना कुमारी ने की. मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक तारनी प्रसाद कामत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियां के मजदूर एक हो ताकि मजदूरों के हितों की रक्षा हो सके.
उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने 15 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया. महासचिव सुबल किशोर ठाकुर ने कहा कि महासंघ अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी. महासंघ के आह्वान पर 26 नवंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा.
इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारियों हिस्सा लेंगे. जिला सचिव अजरुन सिंह ने कहा कि मांगों के समर्थन में 30 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा.
जिसे सफल बनने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें. मौके पर बंशीधर रजक, ओम नारायण प्रसाद, समीर कुमार, नवल प्रसाद सिंह, सौरभ हाजरा, प्रसन्नजीत कुमार, सनाउल अंसारी, दिलदार अली, पुष्पा देवी, विजय कुमार, अशोक चौधरी, बैजु झा, अरबिंद प्रसाद, लखीराम कोल, जवाहर झा, राजेश कुमार सिंह, उमेश सिंह, इबरार खान आदि मौजूद थे.
