ओके... पाकडीह नया मुहल्ला में गहराया पेयजल संकट

जामताड़ा . प्रखंड के सुपायडीह पंचायत अंतर्गत पाकडीह नया मुहल्ला में पानी की घोर किल्लत हो गयी है. मुहल्ले में एक भी चापानल नहीं है. मुहल्ले में करीब 20 से 30 घर है. मुहल्ले वासी निजी कुआं से पानी लेते हैं. लेकिन तेज धूप व गरमी से जलस्तर नीचे गिरने लगा है. मुहल्ला वासी अख्तर […]

जामताड़ा . प्रखंड के सुपायडीह पंचायत अंतर्गत पाकडीह नया मुहल्ला में पानी की घोर किल्लत हो गयी है. मुहल्ले में एक भी चापानल नहीं है. मुहल्ले में करीब 20 से 30 घर है. मुहल्ले वासी निजी कुआं से पानी लेते हैं. लेकिन तेज धूप व गरमी से जलस्तर नीचे गिरने लगा है. मुहल्ला वासी अख्तर हुसैन, आरिफ अंसारी, नसीम अंसारी, तापस चक्रवर्ती आदि ने बताया कि इस समस्या से पंचायत के मुखिया को अवगत कराया गया है. लेकिन अभी तक यहां चापानल नहीं लगाया गया. जिसके कारण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है.इस संबंध में पंचायत के मुखिया लखिंद्र मुर्मू ने बताया कि पंचायत में फंड का अभाव है. इस माह के अंत तक फंड आ जायेगा. उसके बाद उस मुहल्ले में नया चापानल लगा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >