ओके.... रेलनगरी चित्तरंजन केंद्रीय विद्यालय में 29वां वार्षिकोत्सव आयोजित

फोटो : 02 जाम 18मिहिजाम . रेलनगरी चित्तरंजन स्थित केंद्रीय विद्यालय में 29वां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन चिरेका महाप्रबंधक सीपी तयाल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन की प्रथम पाठशाला है. विद्यालय ही बच्चों को अनुशासन का पाठ सिखाता है. उन्होंने विद्यालय के द्वारा चलाये जा […]

फोटो : 02 जाम 18मिहिजाम . रेलनगरी चित्तरंजन स्थित केंद्रीय विद्यालय में 29वां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन चिरेका महाप्रबंधक सीपी तयाल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन की प्रथम पाठशाला है. विद्यालय ही बच्चों को अनुशासन का पाठ सिखाता है. उन्होंने विद्यालय के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रर्मों की सराहना की तथा छात्रों को पुरस्कृत किया. महाप्रंबधक ने विद्यालय को 20 हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छ़ात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. जिसमें नृत्य-संगीत के अलावा महिला प्रताड़ना तथा कन्या भ्रूण हत्या को लेकर किया गया. नाट्य मंचन काफी सराहनीय रहा. कार्यक्रम मंे चिरेका सीपीओ जी श्रीनिवास राव, विद्यालय प्राचार्य बादल पत्रलेख के अलावा विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >