ओके... यात्री का सामान उड़ाने वाली महिला पकड़ायी

मिहिजाम . हावड़ा-नई दिल्ली मेन रेलखंड पर मधुपुर और विद्यासागर रेलवे स्टेशन के बीच एक ट्रेन से महिला यात्री का सामान उड़ा कर उतर रही एक महिला (गुलगुलिया) को यात्रियों ने पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि लोगों के हत्थे […]

मिहिजाम . हावड़ा-नई दिल्ली मेन रेलखंड पर मधुपुर और विद्यासागर रेलवे स्टेशन के बीच एक ट्रेन से महिला यात्री का सामान उड़ा कर उतर रही एक महिला (गुलगुलिया) को यात्रियों ने पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि लोगों के हत्थे चढ़ी महिला ने धुनाई के बाद अपने साथियों और स्वयं का पता मिहिजाम बताया. जिसके बाद मिहिजाम से कई दलाल मौके के लिए रवाना हो गये. वहां से पकड़ी गई महिला के साथियों की शिनाख्त कराने के बहाने मिहिजाम ले आये. शिनाख्त के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों महिलाओं को देर रात ही पकड़ कर थाने ले गयी. लेकिन सुबह होते ही मामले को रफा-दफा कर दिया गया. थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि मामला रेल का था. रेलवे ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. जबकि मधुपुर जीआरपी प्रभारी का कहना था कि इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >