फोटो : 30 जाम 01 प्रमुख खबर- उपायुक्त ने मांगी डीइओ से सपष्टीकरण- शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं करते हैं निरीक्षण- आंगनबाड़ी केंद्र में कम पाये गये बच्चे- गर्भवती व बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार पैकेट में दीमक नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमारडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगनाटोला का निरीक्षण किया. इस दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमारडीह की पारा शिक्षिका एवं छात्रों ने उपायुक्त को बताया कि विद्यालय निरीक्षण करने के लिए छह माह से शिक्षा विभाग न तो जिला शिक्षा अधीक्षक, बीइओ और सीआरपी आये हैं. बताया कि विद्यालय भवन बन कर एक साल से तैयार है. लेकिन अब तक विद्यालय को भवन नहीं मिल पाया है. वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगनाटोला में भी नियमित जांच नहीं करने की खबर प्राप्त हुई है. वहां भी विद्यालय भवन बन के तैयार है. लेकिन अब तक विद्यालय को भवन उपलब्ध नहीं करवाया गया है. मेनू अनुसर मध्यान भोजन नहीं मिलता है. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. शिक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं की जायेगी. आंगनबाड़ी केंद्र भोगनापाड़ा मिहिजाम का निरीक्षण उपविकास आयुक्त कुमार मिथलेश के साथ किया. केंद्र में 25 नामांकित बच्चों की जगह मात्र दो बच्चे केंद्र में थे. पर्यवेक्षिका द्वारा 19 अप्रैल 2014 के बाद आज तक निरीक्षण नहीं किया गया है. बच्चों को पोषाहार नहीं दिया जाता है. गर्भवती महिला, खत्री महिला, सात माह से तीन साल के बच्चों को दिया जाने वाला पोषाहार के पैकेट पर दीमक लगा हुआ पाया गया. उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है.
ओके..उपायुक्त ने शिक्षा विभाग व सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण
फोटो : 30 जाम 01 प्रमुख खबर- उपायुक्त ने मांगी डीइओ से सपष्टीकरण- शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं करते हैं निरीक्षण- आंगनबाड़ी केंद्र में कम पाये गये बच्चे- गर्भवती व बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार पैकेट में दीमक नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमारडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगनाटोला […]
